प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- कुंडा, संवाददाता। कृपालु बालिका इंटर कॉलेज कुंडा में गुरुवार को सीएचसी कुंडा की स्वास्थ्य टीम सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी के निर्देशन में पहुंची। बीपीसीएम आशीष ददुबे की अगुवाई में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चला। सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने 165 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाकर सवाईकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अभियान के संचालन और समन्वय में बालिकाओं की टीकाकरण किया गया। अभियान के दौरान कृपालु इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा ने छात्राओं को एचपीवी टीके के बारे में जागरुक करते हुए छात्राओं और अभिवावकों को समय पर टीकाकरण कराए जाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विद्यालयों में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...