प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव और लेटलतीफी से राहत के लिए मानिकपुर-इरादतगंज तीसरी रेल लाइन परियोजना को अंतिम मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्रालय ने धारा 20 ई के तहत अंतिम गजट जारी कर दिया है। परियोजना के लिए प्रयागराज जिले में 3,66,877 वर्ग मीटर यानी करीब 36.68 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण तय हुआ है।पहले बारा और करछना तहसील के 25 गांवों में 50.19 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की योजना थी। भू-स्वामियों और किसानों की 24 आपत्तियों के निस्तारण तथा पैमाइश के बाद अधिग्रहण का रकबा घटाकर 36.68 हेक्टेयर किया गया। करीब 1640 करोड़ रुपये की लागत से 84 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन बनाई जाएगी। परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें 30 बड़े रेल पुल, 19 रेल अंडरब्रिज और छह रेल ओवरब्रिज ब...