एटा, मई 30 -- उत्तर प्रदेश फसल विविधिकरण परियोजना विभाग की प्रेरणा से किसानों ने 164 हेक्टेयर में तंबाकू की खेती करना बंद कर दिया है। टीमों के समझाने पर किसानों ने तंबाकू की जगह खेतों में अन्य फसलें उगाने की शुरूआत कर दी है, जिसके लिए सरकार की ओर से इन किसानों को उगायी। उत्तर प्रदेश फसल विविधिकरण परियोजना विभाग जिला परियोजना समन्वयक डा. आदित्य कुमार ने बताया कि वर्ष 2025-26 में किसानों को जागरूक कर 164 हेक्टेयर भूमि पर तंबाकू की खेती बंद कराने का कार्य किया गया है। इन क्षेत्रफल पर किसानों ने तंबाकू की खेती बंद कर गेहूं, सरसों और सब्जी उगायी है। इसके एवज में किसानों को सरकार की ओर से अनुदान प्रदान किया गया है। ताकि यह किसान पुन: तंबाकू की खेती उत्पादन की ओर न मुड़े। शासन से प्राप्त लक्ष्य 164 हेक्टयेर के अनुसार विभागीय टीमों ने क्षेत्र में...