लातेहार, जनवरी 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्‍यालय के बस स्‍टैंड व अन्‍य सामुदायिक केंद्रों में शनिवार को कुल 164 वाहन चालकों के आंखों की जांच की गई। डीटीओ उमेश मंडल ने इस दौरान वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि अधिकांश दुर्घटनायें यातायात नियमो का पालन नहीं करने के कारण होती है। श्री मंडल ने वाहन चालकों से निर्धारित गति से ही वाहनों को चलाने की अपील की। इसके अलावा उन्‍होने वाहन में ओवर लोडिंग नहीं करने की सख्‍त हिदायत दी। इसके अलावा उन्‍होने अपने वाहनों के सभी कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस भी दुरूस्‍त रखने की बात कही। कहा कि वांछित कागजातों के नहीं रहने के कारण दुर्घटना के बाद मोटर वाहन क्षतिपूर्ति दावा में परेशानी हो सकती है। बता दें कि डीसी उत्‍कर्ष गुप्‍ता और डीटीओ उमेश मंडल ने पिछले एक जनवरी को समाहरणालय...