बागेश्वर, अप्रैल 11 -- कपकोट,शेर सिंह ऐठानी। कपकोट थाना पुलिस ने 164 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक व्यक्ति को दुकान में शराब पिलाने के जुर्म में गिरप्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने संतोष सिंह पुत्र स्व.भूपाल सिंह निवासी ग्राम बमसेरा को 164 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा हीरा सिंह शाही पुत्र लक्ष्मण सिंह शाही निवासी ग्राम रैथल को दुकान गोलना स्टोन क्रेशर से 2.5 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...