अंबेडकर नगर, नवम्बर 14 -- अम्बेडकरनगर। अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में बेवाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक सर्वदमन सिंह की ओर से गठित टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान कुर्चा रोड मोमिनपुर मोड़ से रायपुर अहेथा निवासी आशाराम पुत्र बलभद्र को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक अशोक यादव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव एवं कृष्णचन्द्र यादव ने आरोपी के कब्जे से 164 ग्राम नाजायज गांजा भी बरामद किया। वहीं इसी थाने के उपनिरीक्ष धर्मराज सिंह व कांस्टेबल संजय यादव ने अहेथिया किशुनीपुर निवासी वारंटी जयकरन पुत्र हरीराम को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...