163.48 लाख की लागत से तीन सड़कों के निर्माण का शिलान्यास
अयोध्या, जून 2 -- रौजागांव, संवाददाता। रूदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक रामचंद्र यादव ने तीन सड़कों को शिलान्यास किया। मंगलवार को समारोह पूर्वक त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत संपर्क मार्गों का भूमि पूजन करके शिलान्यास किया। रूदौली विधायक ने लोहटी सरैंया, नया पुरवा से बनतपसी स्थल तक प्रस्तावित 500 मीटर संपर्क मार्ग, भेलसर- रूदौली- इन्हौना मार्ग पर स्थित खुशहाली किसान सेवा केंद्र से साहब का पुरवा तक 700 मीटर संपर्क मार्ग तथा रमढीहा से नयापुरवा मजरे रेछ हरचंदपुर तक 950 मीटर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से तीनों सड़क निर्माण के लिए कुल 163.48 लाख रुपए की लागत व्यय होगी। यह भी पढ़ें- गांव, शहर के विकास का पहला पैमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.