163 बेटिकट यात्रियों से 1.07 लाख वसूले
चंदौली, सितम्बर 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल के सासाराम स्टेशन पर गुरुवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग दौरान यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। अभियान के दौरान बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे कुल 163 यात्रियों को पकड़ा गया। इस दौरान कुल 1,07,435 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में अर्जित की गई। रेल अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उचित टिकट अवश्य लें और टिकट को जांच के दौरान प्रस्तुत करें। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है और इससे रेलवे को राजस्व का नुकसान भी होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.