मेरठ, फरवरी 13 -- मवाना। ग्राम मवाना खुर्द स्थित भगवती गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह गुरुवार को 163 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 135 हिन्दू, दो सिख और 26 मुस्लिम समेत 163 जोड़े एक दूजे के हुए। इनमें विकास खंड हस्तिनापुर के 36, माछरा के 4, मवाना कलां के 33, परीक्षितगढ़ के 25, मेरठ के एक, नगर निगम मेरठ के 27, नगर पंचायत बहसूमा के 4, हस्तिनापुर के 14, मवाना के सात, परीक्षितगढ़ के आठ, फलावदा के दो जोड़ों विवाह हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नगर पालिका हस्तिनापुर अध्यक्ष सुधा खटीक, ब्लाक प्रमुख हस्तिनापुर नितिन पोसवाल, ब्लाक प्रमुख मवाना श्रीमती गीता पायल, डा. योगेश प्रधान ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को गरीब व्यक्तियों के लिए कल्याणकारी बताया। जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ सुनील कुमार...