सोनभद्र, मई 16 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल में गृहिणियों को बेसिक फर्स्ट-एड प्रशिक्षण 1.0 के बाद अब बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0 का शुभारंभ किया गया है। इस चरण के अंतर्गत एनसीएल पोषित स्कूलों के बच्चों में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उन्हे प्राथमिक चिकित्सा में सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस क्रम में एनसीएल की अमलोरी एवं बीना परियोजना में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के मूलभूत सिद्धांतों, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता, घायल व्यक्ति की देखभाल, सीपीआर एवं दैनिक जीवन में सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएवी बीना से 80 विद्यार्थी और डीएवी अमलोरी से 82 विद्यार्...