देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशासन की मुहिम के तहत जिले में 1611 बुजुर्गों को नवंबर माह से वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी।पात्रता पूरी होने पर पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ मिलने की स्थिति में परिवार को कुल रूपये 3000 प्रतिमाह बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होंगे।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में पात्र बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निकायों, तहसीलों, विकासखंडों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र बुजुर्गों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सितंबर माह में विशेष अभियान चलाते हुए 708 पात्र बुजुर्गों को चिन्हित किया गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत माह जुलाई 2026 से सितंबर माह तक 1611 वृद्धजनों को चिन्हित किया गया है जिन्हें जल्द ...