नई दिल्ली, जुलाई 2 -- रिवोल्ट मोटर्स (Revolt Motors) ने भारत में अपनी नई रिवोल्ट RVX मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपए रखी है। ये सब्सिडी लागू होने के बाद घटकर 1.24 लाख रुपए हो जाती है। दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपए है, जिसमें दिल्ली EV पॉलिसी के तहत सब्सिडी लागू है। अगर कोई अपनी पुरानी ICE बाइक को स्क्रैप करता है, तो RVX को दिल्ली में 85,000 रुपए में खरीदा जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिर तक शुरू होगी। नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल गुरुग्राम स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर के लाइनअप में शामिल हो गई है, जिसमें RV1, RV1+, RV BlazeX, RV400 BRZ और RV400 जैसे मॉडल शामिल हैं। RV ब्लेजएक्स एक कम्यूटर बाइक है, जबकि RV4...