नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारतीय मूल के अरबपति और जोयालुक्कास ग्रुप के संस्थापक जॉय अलुक्का का मानना है कि आने वाले वर्षों में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिलेगी। उनका कहना है कि दुनिया भर में बढ़ रहे भू-राजनीतिक और आर्थिक जोखिम इसकी सबसे बड़ी वजह हैं। ईरान पर अमेरिकी हमले और दुबई में ड्रोन हमलों जैसी घटनाओं ने इस ट्रेंड को और मजबूत किया है।निवेशकों की पहली पसंद बना सोना दुबई में ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में अलुक्का ने कहा, "जब भी दुनिया में तनाव बढ़ता है, लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर भागते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगले 2-3 सालों में जब तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था और वैश्विक हालातों में सुधार नहीं होता, कीमतों में कोई बड़ी गिरावट नहीं दिख रही है। हां, बीच-बीच में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन कुल म...