बागपत, मार्च 9 -- बागपत। माई भारत के तत्वावधान में सरूरपुर खेड़की में रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में यश कुमार प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय, विशु कुमार तृतीय, बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में इशू प्रथम, सिखा द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में साक्षी त्यागी प्रथम, हिना द्वितीय और ज्योति तृतीय रही। लंबी कूद में सुहेल प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय, तनिष्क भाटी तृतीय रहा। कबड्डी में बिनौली ब्लॉक की परशुराम क्लब ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बावली गांव की टीम विजेता रही। सभी विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुषमा त्यागी और गुलअफशा को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अमित कुमार, एथलेटिक्स क...