श्रावस्ती, फरवरी 26 -- कटरा, संवाददाता। इकौना विकास क्षेत्र के महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। अंतिम दिन की प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में मृकुण्ड देव ने बाजी मारी। जबकि ऊंची कूद में शालिनी को पहला स्थान मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डा माजिद हुसैन प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय गैसड़ी बलरामपुर व आरएसएस जिला प्रचारक भानु प्रकाश रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्राचार्य डा धर्मेन्द्र गुप्ता ने अंगवस्त्र व बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। अंतिम दिवस की प्रतियोगिता में बालक वर्ग 1600 मीटर दौड़ में मृकुण्ड देव विजेता बने। जबकि बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में सन्ध्या पाण्डेय ने बाजी मारी। बालक वर्ग ऊंची ...