बागपत, मई 4 -- खेकड़ा। क्षेत्र के मुकारी गांव में आयोजित 1600 मीटर ओपन दौड़ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागी बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह अकादमी की दो बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेकड़ा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में रचना ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि स्नेह दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन के दम पर विजेता बनीं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, कोच विकास फौजी और स्थानीय लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...