160 साल पुराने यमुना पुल का बदला स्पैन, यातायात प्रभावित
प्रयागराज, मार्च 27 -- 160 साल पुराने यमुना पुल पर शुक्रवार को रेलवे ने शोर स्पैन (किनारे वाला स्पैन) बदलने का काम किया, जिसके चलते नैनी से शहर की ओर आने वाला यातायात चार घंटे तक प्रभावित रहा। नैनी से आने वाले वाहनों को नए पुल की ओर डायवर्ट किया गया। शनिवार को भी दिन में ब्लॉक लेकर एक और स्पैन बदलने का काम किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुराने पुल का पहला हिस्सा शोर स्पैन कहलाता है। इस स्पैन के नीचे खुला स्थान नहीं होने से गंदगी जमा हो जाती थी, जिससे यह जर्जर होने लगा था। जांच के बाद रेलवे ने नया स्पैन तैयार कराकर 27 से 29 मार्च तक ब्लॉक लेकर काम शुरू किया है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक नैनी से शहर आने वाला मार्ग बंद कर दिया गया। नैनी की ओर से आने वाले बाइक सवार और अन्य छोटे वाहनों को पहले ही डायवर्ट कर नए पुल की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.