देवरिया, दिसम्बर 23 -- मेहरौनाघाट,हिंदुस्तान संवाद। कस्बा में रामजानकी मार्ग पर संचालित पायनियर एकेडमी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) उत्तर प्रदेश के अंतर्गत विशेष मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 3 से 9 वर्ष आयु वर्ग के कुल 160 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप का उद्घाटन विद्यालय की डायरेक्टर प्रतिभा तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण न सिर्फ बीमारियों की समय पर पहचान में मदद करता है। जांच के दौरान एक बच्चे के कान में और एक बच्चे की जीभ में स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई गई। संबंधित बच्चों को आगे बेहतर उपचार के लिए परामर्श देते हुए अभिभावकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों को स्वच्छता,संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी...