कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर स्थित राजकीय बाल गृह और लालबंगला स्थित आरोग्य क्लीनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वर्णप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, विनायक पाठक और विनीता पाठक ने 160 बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया गया। डॉ. वंदना पाठक ने अभिभावकों को बच्चों को स्वस्थ रखने के जरूरी टिप्स भी दिए। कहा, सर्दी में शरीर को गर्म, ऊर्जावान और रोगों से सुरक्षित रखने के लिए भोजन और दिनचर्या में विशेष ध्यान देना जरूरी है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रमुख 16 संस्कारों में से स्वर्णप्राशन एक संस्कार है। यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास में विशेष योगदान ...