160 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 24 लाख रुपये
उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम थाना और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने 160 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर टीम ने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों और अन्य जनपदों से इन मोबाइल फोन को बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.