फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- टूंडला में उत्तर मध्य रेलवे ने महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में रेल संरक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिसमें दादरी-टूंडला खंड पर स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच का 160 किमी प्रतिघंटा की उच्च गति पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। प्रयागराज मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को इस परीक्षण श्रंखला का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ। जिसमें 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रेक के साथ उच्च गति परिचालन स्थितियों में प्रणाली के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। परीक्षण के दौरान 160 किमी प्रतिघंटा की गति पर कवच के गति पर्यवेक्षण और स्वचालित ब्रेकिंग हस्तक्षेप का सटीक परिणाम मिला। वंदे भारत के साथ सफल परीक्षण के बाद, अब पारंपरिक कोच संयोजनों के साथ इस प्रणाली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.