वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। तापमान बढ़ने से ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर अनाधिकृत रूप से लोकल और गैर रेलनीर पानी बेचने वालों के खिलाफ सीआईबी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीआईबी डिटेक्टिव विंग (वाराणसी) प्रभारी नीलेश कुमार सिंह के निर्देश में टीम का गठन किया गया है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा और सहायक उपनिरीक्षक राकेश सिंह ने वाराणसी-काशी-व्यासनगर रेलखंड, वाराणसी-शाहगंज-अयोध्या-छावनी तथा वाराणसी-जंघई-प्रतापगढ़ रेलखंड पर अभियान चलाया। अब 160 अवैध वेंडरों के खिलाफ रेलवे ऐक्ट में कार्रवाई हुई। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ने से ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर अनाधिकृत रूप से लोकल और गैर रेलनीर पानी बेचने वालों के खिलाफ सीआईबी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...