16.88 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य शुरू
अररिया, जून 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से स्वीकृत 16 लाख 88 हजार 900 रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजना का शुभारंभ सोमवार को किया गया। मुख्य पार्षद वीणा देवी एवं उप मुख्य पार्षद नूतन भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। उक्त सड़क व नाला निर्माण कार्य पवन भगत के घर से आबिद हुसैन के घर तक होगा। अध्यक्षता वार्ड पार्षद जुलेखा खातून ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि यह सड़क एवं नाला निर्माण कार्य वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। यह भी पढ़ें- फतेहपु : कार्यादेश जारी होने के 10 माह बाद भी नहीं बना सड़क और नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.