झांसी, मार्च 16 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता मऊरानीपुर तहसील के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत खकौरा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित भंडरा से खकौरा तिगैला तक सड़क का लोकार्पण हुआ। यह सड़क करीब 16 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनेगी।इसकी लंबाई करीब साढ़े पंद्रह किलोमीटर है। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा रहे। अध्यक्षता विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने की। आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच सड़क का निर्माण किया। इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का मार्ग नहीं, बल्कि मऊरानीपुर क्षेत्र के विकास, प्रगति और समृद्धि की नई दिशा है। सड़क बनने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिली है और इससे क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश ...