नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- कल 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च होना है। लेकिन इससे पहले NDMC ने इसे बंद करने का आदेश दे दिया है। आदेश के मुताबिक, यह पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा। अब तक सामने आई जानकारी में इसे बंद करने की वजह प्रशासनिक बताई गई है। हालांकि इस आदेश के बाद से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रशासन ने CJP प्रोटेस्ट के चलते इस पार्क को बंद करने का आदेश दिया है।रांका-दास की हिरासत को तिरंगा फहराने से जोड़ रहे दीपके इस पार्क में यह मार्च CJP फाउंडर अभिजीत दीपके द्वारा पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास के समर्थन में भी आयोजित किया जा रहा है। दरअसल, दोनों को दिल्ली पुलिस की तरफ से हिरासत में लिया गया है। अभिजीत दीपके द्वारा लगातार यह आरोप लगाया जा रहा है कि रांका ...