बेगुसराय, मार्च 15 -- सिंघौल,निज संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दिन चढ़ते ही एक ओर जहां भीषण धूप का सामना हो रहा है वहीं सुबह शाम आकाश में धुंध छाई रहती है। ऐसे में पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले चार दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण उत्तर बिहार के सभी जिलों के अधिकांश स्थानों पर 16-17 मार्च के बीच हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने, कुछ जगहों पर तेज हवा चलने तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन 4-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.