चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर। रांची- चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई चक्रधरपुर शहर के पोटका स्थित सफेद गिरजा के सामने रविवार रात करीब 8 बजे बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार 24 वर्षीय मानसिंह पोटका के इंचिंडासाई का निवासी है। सफेद गिरजा के समीप सड़क पर अपनी गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे टाटा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...