गौरीगंज, अप्रैल 30 -- संग्रामपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र के 16203 परिवारों को स्वास्थ्य टीम द्वारा जागरूक किया गया। बीते 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए गए इस अभियान में कुल 85 टीमें लगाई गई थी। जिन्होंने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमाग़ी बुखार और टीबी जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि टामों ने 16203 घरों में जाकर दस्तक दी। लोगों को विशेष संचारी रोगों के लक्षण व उपाय की जानकारी दी गई। साथ ही हीटवेव से बचाव के लिए ओआरएस के पैकेट भी दिए गए। इस अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ ही बीसीपीएम तीर्थराज यादव, बीपीएम शम्भूनाथ पाण्डेय, एआरओ संतोष यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.