16 हजार विद्यालय एकल और बंद, होगा समायोजन
प्रयागराज, जुलाई 14 -- बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बंद और एकल शिक्षक वाले करीब 16 हजार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची तैयार कर ली है। इनमें लगभग 10 हजार प्राथमिक और छह हजार उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके साथ ही जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, उनका विवरण भी संकलित किया गया है। इससे पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर परिषद ने करीब 30 हजार सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की थी, जिसमें प्राथमिक के लगभग 19 हजार और उच्च प्राथमिक के करीब 11 हजार शिक्षक शामिल हैं। सूची में त्रुटि होने पर संबंधित शिक्षक 17 जुलाई तक अपनी आपत्तियां न्यायालय में प्रस्तुत कर सकेंगे। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही शिक्षकों के समायोजन की आगे की कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.