नई दिल्ली, मार्च 13 -- UP News : यूपी में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए कोषागार से लेकर केंद्रों तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सभी जिलों में शनिवार व रविवार को दो-दो पालियों में लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 हजार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। पुलिस भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग चैनल के माध्यम से दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की भ्रामक सूचना देकर धन उगाही के मामलों में दो और मुकदमे दर्ज कराए हैं। अब तक लखनऊ की हुसैनगंज कोतवाली में कुल तीन एफआइआर दर्ज कराई गई हैं। कोषागारों में प्रश्न पत्रों को डबल लाक की सुरक्षा में रखे जाने के साथ ही परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी व अन्य बड़े शहरों में 30 व उससे अधिक परीक...