16 से 31 जुलाई तक चलेगा पौधारोपण पखवाड़ा
नैनीताल, जुलाई 12 -- नैनीताल। भाजपा उत्तराखण्ड शिक्षक प्रकोष्ठ ने हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में वृहद पौधारोपण अभियान का आह्वान किया है। यह पौधारोपण पखवाड़ा 16 से 31 जुलाई 2026 तक राज्य के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जाएगा।अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। शिक्षक प्रकोष्ठ का जोर हरेला को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक पर्यावरणीय जनआंदोलन का रूप देने पर है। भाजपा उत्तराखण्ड शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक कमल के पाण्डेय ने कहा कि हरेला केवल पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- पौधरोण महायज्ञ को बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.