16 से 31 जुलाई तक चलेगा पौधरोपण पखवाड़ा
नैनीताल, जुलाई 12 -- नैनीताल। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में पौधरोपण अभियान चलाने का आह्वान किया है। इसके तहत पौधरोपण पखवाड़ा 16 से 31 जुलाई तक राज्य के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जाएगा। उत्तराखंड भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कमल के पांडेय ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। शिक्षक प्रकोष्ठ का जोर हरेला को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक पर्यावरणीय जनआंदोलन का रूप देने पर है। हरेला केवल पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- 16 से 31 जुलाई तक चलेगा पौधारोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.