16 से 30 नवंबर तक लोग स्वयं भर सकेंगे जनगणना का विवरण
औरैया, सितम्बर 30 -- जनगणना-2027 के तहत जिले के लोगों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना करने का अवसर मिलेगा। नागरिक निर्धारित पोर्टल पर अपने परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसकी अवधि समाप्त होने के बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिलाधिकारी के निर्देशन में बुधवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में सामाजिक माध्यमों से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें जनगणना के महत्व, स्व-गणना की प्रक्रिया, समय-सारणी और सूचनाओं की गोपनीयता की जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना के दौरान नागरिकों से करीब 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी विवरण शामिल होंगे। कई प्रश्नों का उत्तर हां अथवा नहीं में दिया जा सकेगा। स्वयं विवरण भरने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.