कन्नौज, फरवरी 13 -- कन्नौज। जिले में खसरा एवं रूबैला जैसी संक्रामक बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए मिजल्स-रूबैला टीकाकरण अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 1,06,309 बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक डोज लगाई जाएगी। इसमें 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया गया है। जिले के 1,459 चिन्हित सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 67,463 छात्र-छात्राएं, 434 निजी विद्यालयों के 37,122 छात्र तथा 49 मदरसों के 1,724 छात्र-छात्राओं को टीकाकरण के दायरे में लाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पात्र बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों के माध्यम से टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण दलों का गठन, वैक्सीन की उपलब्धता और कोल्ड चेन व्यवस्था सुनिश्च...