धनबाद, जून 14 -- पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह और क्षेत्र के महाप्रबंधक के बीच वार्ता हुई। इस दौरान मजदूरों की 16 सूत्री मांगों पर गंभीर चर्चा की गई। नेताओं ने लोडिंग स्थलों पर कर्मियों और सुरक्षा जवानों के लिए बैठने के कमरे, लोडिंग स्थलों के चारों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नई मोटर लगाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा दामोदर नदी से प्लांट तक पानी पहुंचाने के लिए दो नई मोटर देने और भौंरा अस्पताल में फार्मासिस्ट की तत्काल नियुक्ति की मांग शामिल थी। यह भी पढ़ें- सुरक्षा और जनसमस्याओं को लेकर प्रबंधन से वार्ता महाप्रबंधक ने नेताओं को सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर प्...