सीतामढ़ी, जून 23 -- मनीष झा सीतामढ़ी। राज्य स्तर से किए गए स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिले के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य उप केंद्रों को मिलाकर संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुल 16 इंडिकेटरों पर आधारित समीक्षा में जिले की रैंकिंग संतोषजनक नहीं पाई गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति पर असंतोष जताया गया है।

समीक्षा रिपोर्ट समीक्षा रिपोर्ट सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार ने सोमवार को जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं उपाधीक्षकों को कड़ा पत्र जारी किया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार निर्देश दिए गए थे कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चिकित्सा पदाधिकारी के साथ कार्यरत एएनएम की उपस्थिति अन...