16 सितंबर से जैन मंदिरों में गूंजेंगे मंत्र, धर्म और भक्ति की बहेगी बयार
अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जैन समाज के आत्मशुद्धि और आत्मकल्याण के सबसे पवित्र पर्व दसलक्षण महापर्व का शुभारंभ 16 सितंबर से होने जा रहा है। दस दिवसीय इस महापर्व को लेकर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 से 25 सितंबर तक मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम व 27 सितंबर को पालकी यात्रा और भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को लेकर गुरुवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया।पत्रकार वार्ता में मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार जैन, महामंत्री विजय कुमार जैन, मुख्य संयोजक राजीव जैन, मीडिया प्रभारी मयंक जैन एवं संयोजक अंशुल जैन, शरद, प्रशांत जैन ने बताया कि दसलक्षण पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठानों का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को विकारों से दूर कर आत्मशुद्धि की ओर ले जाने वाला महापर्व है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.