बेंगलुरु, मार्च 6 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य में जल्द ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। अपने बजट भाषण के दौरान सिद्धारमैया ने कहा है कि इस कदम का मकसद बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले बुरे असर को रोकना है। बता दें कि कर्नाटक यह कदम उठाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इससे पहले गोवा और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने भी इस तरह के फैसले को लागू करने की मंशा जताई थी। वहीं अन्य देशों की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। वहीं फ्रांस में भी 15 साल से कम ...