शिवम सिंह, जून 22 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 साल के एक लड़के ने अपने ही घर में खून की होली खेल डाली। सोमवार की सुबह-सुबह इस तिहरे हत्याकांड की सूचना जंगल में आग की तरह फैली। लोगों ने सुना कि एक नाबालिग ने अपने बड़े भाई अमित के कमरे में घुसकर सोते समय उसकी पत्नी रंजना और तीन साल के बेटे रेयांश की बेरहमी से हत्या कर डाली है तो एकबारगी उन्हें यकीन नहीं हुआ लेकिन फिर इस सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी पुष्ट होने लगी तो लोग अफसोस जताते हुए लगातार कमजोर पड़ती रिश्तों की डोर पर चिंता जताने लगे। पुलिस ने हत्यारोपी नाबालिग छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ के साथ ही हत्या की छानबीन जारी है लेकिन एक सवाल लोगों के जेहन में बार-बार उठ रहा है कि आखिर इतनी छोटी सी उम्र में एक लड़के ने इतना खूंखार कांड क्यों कर डाला? इस वारदात के बाद घ...