हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 16 -- बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता (एक्जीक्युटिव इंजीनियर) गोपाल कुमार काले धन के कुबेर निकले हैं। 16 साल की सरकारी नौकरी में उन्होंने जमकर अवैध संपत्ति बनाई। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी में एक्सईएन के ठिकानों से लाखों रुपये कैश समेत करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। ईओयू ने गोपाल के बैंक अकाउंट में रखे 10 लाख रुपये भी फ्रीज कर दिए हैं। गोपाल अभी झाझा कार्य प्रमंडल (जमुई) में तैनात हैं। ईओयू ने शनिवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके पांच ठिकानों पर छापेमारी की। छापे में गोपाल कुमार के ठिकानों से करीब 48 लाख रुपये नकद, 60.47 लाख रुपये मूल्य का 424.08 ग्राम सोने का आभूषण और करीब एक किलोग्राम चांदी मिली है। यह छापेमारी पटना में मजिस्ट्रेट कॉलोनी, इंदिरा नगर (कंकड़बाग), राजाबाजार...