नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Delhi Weather : राजधानी दिल्ली के लोगों को इस साल अप्रैल में ही लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 16 सालों में पांचवी बार अप्रैल के महीने में लू चलने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसी सप्ताह से दिल्ली में लू की स्थिति बन सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लू और गर्मी के लिहाज से देखा जाए तो वर्ष 2022 का अप्रैल महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा था। इस साल 11 दिन लू वाले रहे थे। यह भी पढ़ें- गर्मी के चलते गाजियाबाद में स्कूलों का समय बदला, अब कब से कब तक होगी पढ़ाई?पिछले कुछ सालों में कैसा रहा अप्रैल महीने का मौसम राजधानी में आमतौर पर अप्रैल का महीना हल्की गर्मियों वाला रहता है। दिनभर की तेज धूप के चलते धूप तो कड़ी होने लगती है, लेकिन झुलसाने वाली तपिश ...