नोएडा, सितम्बर 5 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शिव नादर फाउंडेशन और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सैद बिजनेस स्कूल की ओर से भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों 16 शिक्षकों का चयन किया गया। चयनित शिक्षकों को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक सप्ताह के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस प्रतिस्पर्धा के विभिन्न चरणों के बाद 16 विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को दादरी स्थित शिव नादर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। फाउंडेशन के चेयरमैन शिखर मल्होत्रा ने बताया कि चयन में सेवा अवधि नहीं, बल्कि कक्षा में गुणवत्ता और छात्रों पर असर को परखा गया। पहले संस्करण में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 9,400 से अधिक आवेदन आए थे। फाइनल में देशभर से चुने गए 79 शिक्षकों ने जूरी के सामने अपनी शिक्षण पद्धतियों को प्रस्तुत किया। यह पुरस्कार कक्षा 9...