अमरोहा, मार्च 8 -- एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह की अध्यक्षता में अमरोहा ब्लाक पर संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 शिकायतें आई। उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया। जबकि शेष शिकायतों को जांच कर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम सदर शैलेश कुमार दूबे सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे। 14 शिकायतों में से एक का निस्तारणनौगावां सादाता। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में नौगांवा सादात में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14 शिकायतें आई। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण हुआ। जबकि शेष शिकायतों को जांच कर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिका...