धनबाद, जुलाई 19 -- छत्रुटांड़ पंचायत सचिवालय में शनिवार को ग्रामीणों व बैंक अधिकारियों के बीच 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं को लेकर बैठक हुई। इसमें पंचायतों को मिलने वाले नए वित्तीय अनुदान, वित्तीय आत्मनिर्भरता तथा ग्रामीण विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैंक ऑफ इंडिया भाटडीह की शाखा प्रबंधक पार्वती कुमारी ने कहा कि 16 वें वित्त आयोग की सिफारिशों का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। बैंक अधिकारियों ने वित्तीय समावेशन, सरकारी योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग एवं पंचायतों के वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत विकास एवं योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू में जीपीडीपी प्रशिक्षण सं...