16 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल
बलरामपुर, जुलाई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के 16 वर्ष व उससे अधिक आयु के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण योजना शुरू कर दी है। योजना के तहत विद्यालय, महाविद्यालय एवं अन्य मान्यता प्राप्त शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को लगभग 65 हजार रुपये लागत की ई-ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिनकी आयु 16 वर्ष या उससे अधिक हो, उनके पास मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाणपत्र हो तथा वे नियमित रूप से किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.