16 वर्षों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समूह 'ख' के 40 पदों पर हुई नियुक्तियां
लखनऊ, जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड ने समूह-ख के 40 पदों पर मात्र 130 दिनों में स्थाई भर्ती करके एक नया मानक स्थापित किया है। वर्ष 2010 के बाद से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड में पिछले 16 वर्षों से समूह-ख की स्थाई भर्तियां नहीं हुई थीं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह ने इस दिशा में पहल करते हुए एक पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए 26 सहायक पर्यावरण अभियंता और 14 सहायक वैज्ञानिक अधिकारी की नियुक्ति की। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की विशेषता यह रही कि पुरानी भर्ती प्रक्रिया में संशोधन कर शासन ने आईआईटी कानपुर के माध्यम से लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कमेटी बनाई।
भर्ती प्रक्रिया भर्तियों के लिए विज्ञापन इस साल 27 फरवरी को जारी किया गया। उसके बाद मात्र 130 दिनों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.