हरिद्वार, फरवरी 25 -- कनखल क्षेत्र से एक 16 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जमालपुर कलां स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। 23 फरवरी को किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी। इससे वह नाराज थी। 24 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उसने अपनी मौसी-मौसा के घर मेरठ जाने की बात कही और घर से निकल गई। रात करीब 8:40 बजे तक जब वह मेरठ नहीं पहुंची तो उन्होंने रिश्तेदारों से संपर्क किया। वहां से भी उसके पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद परिवार में चिंता का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.