16 वर्षीय किशोर लापता, रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी, जून 5 -- बाराबंकी। देवा थाना के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी एक 16 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मोहम्मदपुर निवासी सुषमा देवी पत्नी स्व. राम प्रताप ने बताया कि उनका पुत्र साहिल (16) तीन जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे साइकिल लेकर विशुनपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।मामले को गंभीरता से लेते हुए देवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है तथा किशोर की सकुशल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.