रुद्रपुर, जून 21 -- खटीमा। वार्ड संख्या 11 उमरूखुर्द निवासी 16 वर्षीय किशोर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साबिर पुत्र अब्दुल्ला निवासी उमरूखुर्द ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र साजिद 15 जून की शाम करीब छह बजे घर से बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार साजिद की मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में किशोर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...