मधुबनी, जून 29 -- हरलाखी। थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव से 16 वर्षीय एक किशोर के गायब होने के मामले में खिरहर थाना क्षेत्र के झिटकी गांव मो कलाम साफी ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरअसल किशोर झिटकी का रहने वाला है। जो अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। बीते 27 जून को अचानक घर से गायब हो गया। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...